फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रशासनिक अफसर के विरोध में पूरे जिले के चिकित्सक शामिल

प्रशासनिक अफसर के विरोध में पूरे जिले के चिकित्सक शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अफसर के विरोध में पूरे जिले के चिकित्सक शामिल
प्रशासनिक अफसर के विरोध में पूरे जिले के चिकित्सक शामिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रशासनिक अफसर द्वारा की गई अभद्रता के आरोप में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों समेत जनपदभर के अन्य सरकारी चिकित्सालयों में काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार किया।

बता दें कि गत शनिवार को चिकित्सीय सेवा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी द्वारा चिकित्सक से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। जिसके बाद से सभी चिकित्सकों लामबंद होते हुए प्रशासनिक अफसर पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध करने लगे है। मंगलवार को जहां एक घंटे कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया। वहीं दूसरे दिन से हाथ में पट्टी बांधकर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार शुरू किया। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अलावा पुलिस लाइन स्थित स्वास्थ्य केंद्र और स्याना स्थित सीएचसी पर चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर चिकित्सीय कार्य कर विरोध जताया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने बताया कि प्रशासनिक अफसर पर कार्रवाई के लिए सरकारी चिकित्सालयों में विरोध बढ़ने लगा है। शनिवार तक सभी चिकित्सकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। बताया कि संबंधित प्रशासनिक अफसर पर कार्रवाई न होने पर इसके बाद सोमवार से एक-एक घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा। बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद के सभी चिकित्सकों द्वारा काली पट्टी बांधकर चिकित्सीय कार्य किया गया। जिला अस्पताल के विरोध प्रदर्शन में डॉ. परमेंद्र सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. पंकज, डॉ. प्रदीप राणा, डॉ. अमित माथुर और डॉ. अरूण कुमार समेत जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed