{"_id":"57659a4f4f1c1b272a11c030","slug":"70-year-old-man-raped-the-teenager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी से किया रेप, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी से किया रेप, गिरफ्तार
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश मार्ग पर शनिवार को 70 साल के वृद्ध ने घर में काम करने वाली किशोरी से रेप किया। सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता मजदूर हैं। वह दोपहर को पत्नी के साथ कविनगर स्थित अस्पताल में दवा लेने के लिए गए हुए थे।
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घरों में साफ सफाई का काम करती है। वह काम करने के लिए राकेश मार्ग पर रहने वाले वृद्ध राजकुमार के घर गई थी। वहां से वापस आते वक्त वह रास्ते में गिर गई। आसपास के लोगों ने उन्हें और पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी को सिहानी गेट थाने ले गई।
विज्ञापन
किशोरी की मां का कहना है कि बेटी ने पूछताछ करने पर उन्हें बताया कि वह वृद्ध के घर पोछा लगा रही थी। इस दौरान वृद्ध से उसे चाय पीने के लिए दी। चाय में सफेद रंग की दो गोलियां पड़ी थी, उसने चाय पीने से इंकार किया, लेकिन वह बार बार कहने लगे तो उसने चाय पी ली। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे और वह फर्श पर गिर गई।
विज्ञापन
अर्धबेहोशी की हालत में वृद्ध उसे उठाकर बेड पर ले गया और उससे रेप किया। दूसरी तरफ, आरोपी का कहना है उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। वह बेकुसूर है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।