{"_id":"65888ad1dc4686ffa1025b15","slug":"70-thousand-registrations-so-far-in-one-time-solution-scheme-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-270719-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एकमुश्त समाधान योजना में अब तक 70 हजार पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एकमुश्त समाधान योजना में अब तक 70 हजार पंजीकरण
विज्ञापन
गाजियाबाद। एकमुश्त समाधान योजना में रविवार तक 70 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इन लोगों से ऊर्जा निगम ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की है। जिले के तीनों जोन के 3.80 लाख उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का 370 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया सरचार्ज में छूट देने के लिए शासन ने एकमुश्त समाधान योजना चला रखी है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 दिसंबर निर्धारित है।
अंतिम चरण में बिजली चोरी और चोरी की आरसी के मामले में 50 प्रतिशत की छूट, 31 मार्च 2023 से पहले के बकायेदार नलकूप कनेक्शनधारकों को सरचार्ज में छूट और सामान्य उपभोक्ताओं को एकमुश्त जमा करने पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। जोन दो में अभी तक सबसे ज्यादा 46 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। शहरी क्षेत्र के ज्यादातर उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बगैर पंजीकरण कराए बिल भुगतान किया है। इन लोगों से ऊर्जा निगम को 30 करोड़ का राजस्व मिला है। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। कैंप लगाकर और उपभोक्ताओं को फोन कर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जोन एक में आठ हजार और जोन तीन में करीब 16 हजार लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना का फायदा उठाने के लिए पंजीकरण कराया है।
आज भी खुलेंगे बिजली बिल कैश काउंटर
क्रिसमस के अवकाश के दिन भी बिजली बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर और कार्यालय खुले रहेंगे। जोन दो के मुख्य अभियंता राजीव गुप्ता ने बताया कि छुट्टी के दिनों में भी कैश काउंटर खोलने के आदेश प्राप्त हुए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से दफ्तर पहुंचकर बिल संशोधन और जमा करने के लिए कहा गया है।