{"_id":"6ac019161b7caaa3c60426f6","slug":"70-lakh-swindled-under-the-pretext-of-selling-a-flat-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-991322-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में फ्लैट बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। क्रॉसिंग रिप की पैरामाउंट सिम्फनी सोसायटी निवासी नितिन श्रीवास्तव ने नंदग्राम थाने में नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने 1.20 करोड़ रुपये में फ्लैट का सौदा कर 70 लाख रुपये ले लिए, पर बैनामा नहीं किया।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नितिन श्रीवास्तव के अनुसार उनकी मुलाकात 25 दिसंबर 2025 को नितिन शर्मा से नोएडा के एक क्लब में हुई थी। इसके बाद दोनों की जान-पहचान बढ़ गई। 25 मई 2026 को नितिन शर्मा ने राजनगर एक्सटेंशन में अपना एक फ्लैट बेचने की बात कही। उसने आर्थिक जरूरत बताते हुए फ्लैट का सौदा 1.20 करोड़ रुपये में तय किया। आरोपी ने तत्काल 70 लाख रुपये देने और शेष रकम बैनामा कराते समय देने को कहा। विश्वास करके नितिन श्रीवास्तव ने यह रकम दे दी।
रकम देने के बाद पीड़ित ने फ्लैट का बैनामा कराने के लिए कहा। आरोपी नितिन शर्मा बहाना बनाकर टालता रहा। काफी समय बीतने पर पीड़ित ने अपने 70 लाख रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, शिकायत के आधार पर एक अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद