{"_id":"64ef99b0fe76b13c750b4e65","slug":"7-lakhs-cheated-by-sending-link-on-telegram-report-filed-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-632-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टेलीग्राम पर लिंक भेजकर ठगे 7 लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टेलीग्राम पर लिंक भेजकर ठगे 7 लाख, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुरादनगर। टेलीग्राम पर लिंक भेजकर एक युवक से 706975 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादग्राम पुर पुर्सी निवासी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वह ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब सर्च कर रहे थे, उनका टेंडरिंग का काम भी है। बताया कि 24 अगस्त को व्हाट्सअप से एक मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने अपने को एफसीबी कायनेक्ट कंपनी की एचआर शायला बताते हुए कहा कि आपको ऑनलाइन यूट्यूब पर लाइक व सब्सक्राइब करने हैं। काम शुरू करते ही प्रशांत को तीन बार में पेटीएम पर 150 रुपये भेजे गये। इसके बाद शातिरों ने टेलीग्राम का लिंक भेजा। इसमें लाइक व सब्सक्राइब का काम था, युवक ने बताया कि 25 व 26 अगस्त दो दिन तक यह काम चलता रहा। शातिरों ने प्रॉफिट दिखाकर कुछ पैसे भेज और उन्हें अलग-अलग खातों में भेजने को कहा। शातिरों ने धोखाधड़ी कर प्रशांत के खाते से 706975 रुपये ट्रांसर्फर करा लिए। डीसीपी ग्रामीण जोन से पीड़ित ने गुहार लगाई। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।