{"_id":"5a1b1e4d4f1c1b6f548bfa5c","slug":"61511726669-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बदला मतदान केंद्र, मतदाता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बदला मतदान केंद्र, मतदाता हुए परेशान
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बूथ पर पहुंचे तो पता चला बदल गया है केंद्र
गाजियाबाद। वार्ड नंबर-13 में अंतिम समय में पोलिंग बूथ बदले जाने से कई मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने मरियम नगर गेट पर ही दो जगह फ्लैक्स लगवाकर बूथ बदले जाने की सूचना को सार्वजनिक कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की।
घूकना के वार्ड-13 के बूथ संख्या-159, 160, 161 और 162 के मतदाताओं को जो पर्चियां बांटी गईं, उन पर मतदान केंद्र सेंट फ्रांसिस आईटीआई दर्शाया गया था। सुबह आठ बजे जब मतदाता मरियम नगर स्थित उक्त बूथ पर पहुंचे तो पता चला कि इन पोलिंग बूथ बदलकर फातिमा सेंट जोसफ एकेडमी कर दिया गया है। इससे मतदाताओं को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। इस मामले में सहायक चुनाव अधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व ही इस मतदान केंद्र को बदला गया था मगर तब तक मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांटी जा चुकी थी। इसी के चलते मतदाताओं को परेशानी हुई। हालांकि उनकी परेशानी को देखते हुए मरियम नगर गेट पर ही दो स्थानों पर बूथ बदलने की सूचना सार्वजनिक कर दी गई थी।