{"_id":"651878a452c362e53f03c344","slug":"60-thousand-rupees-were-stolen-from-the-truck-by-hypnotizing-the-operator-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2793-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परिचालक को सम्मोहित कर ट्रक से 60 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परिचालक को सम्मोहित कर ट्रक से 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
इंदिरापुरम।कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादगढ़ी में चार बदमाशों ने ट्रक के परिचालक को सम्मोहित कर किराए के 60 हजार रुपये लेकर भाग गए। ट्रक चालक साहिबाबाद नवीन फल एवं सब्जी मंडी में सीताफल छोड़कर खाली वाहन का धर्मकांटे पर वजन कराने पहुंचे थे। सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस ने चालक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बदमाशाें की फुटेज मिली है
राजस्थान के अलवर में टपोकाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी मौबिन ट्रक में गुजरात से सीताफल लेकर 25 सितंबर की देर रात साहिबाबाद सब्जी मंडी पहुंचे थे। अगले दिन दोपहर तक सब्जी उतारकर वह प्रहलादगढ़ी में धर्मकांटे तक खाली ट्रक का वजन कराने गए थे। उनके साथ परिचालक जावेद भी था। नो एंट्री खुलने से पहले वह ट्रक सड़क किनारे छोड़कर खाना खाने चले गए थे। आरोप है कि परिचालक के पास चार बदमाश पहुंचे और उसे सांप दिखाकर पहले डरा दिया थ। फिर बातों-बातों में सम्मोहित कर उससे ट्रक में पैसों का पता कर लिया। परिचालक का कहना था कि बदमाश 60 हजार रुपये लेकर भाग गए। कुछ देर बाद मौबिन ट्रक के पास पहुंचे तो वहां पैसे गायब देखकर होश उड़ गए। इसके बाद परिचालक ने पूरी घटना बताई। इंदिरापुरम पुलिस ने ट्रक चालक से शिकायत लेकर उन्हें घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया और वापस राजस्थान भेज दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर बदमाशों की फुटेज मिली है। उनकी तलाश कर रहे हैं।