फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   60 thousand LED lights, the city

60 हजार एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर

Thu, 06 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
60 thousand LED lights, the city
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद का लाइटिंग सिस्टम जल्द ही स्मार्ट होने जा रहा है। नगर निगम पुरानी स्ट्रीट लाइटों को हटाकर 60 हजार एलईडी लाइटों से शहर को रोशन करेगा। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


अब एक सप्ताह में नगर निगम टेंडर जारी कर प्राइवेट फर्मों को बुलाएगा। टू बिड सिस्टम के जरिए फर्म को सेलेक्ट कर लाइटों को बदलने का काम शुरू किया जाएगा। शहर के 10 हजार खाली पोल पर पहली बार लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट फर्म अपने खर्च पर इन लाइटों को बदलेगी। बिजली बिल से होने वाली बचत से एक निश्चित रकम नगर निगम इस प्राइवेट फर्म को देगा। सात साल तक वही प्राइवेट फर्म इन लाइटों का मेंटेनेंस भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम फिलहाल स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल पर करीब 15 करोड़ रुपये सालाना खर्च करता है, मगर नई व्यवस्था से  बिजली बिल में करीब 60 फीसदी की बचत हो जाएगी। यानी निगम को प्रतिवर्ष 9 करोड़ रुपये की बचत होगी।

बचत की इस रकम में नगर निगम और प्राइवेट फर्म की हिस्सेदारी होगी। अधिकारियों के मुताबिक जो फर्म नगर निगम को बचत में से सबसे ज्यादा रकम देगी वही फर्म कांट्रेक्ट के लिए क्वालीफाई होगी। स्ट्रीट लाइटों के साथ-साथ हाईमास्ट पोल पर भी एलईडी लाइटें ही लगाई जाएंगी। सभी लाइटें ऑटो टाइमर से ऑपरेट होंगी।


जोन वार लगाई जाने वाली लाइटों की संख्या
सिटी जोन         12681
कविनगर         14940
मोहननगर         11657
वसुंधरा            11422
विजयनगर         9358

स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें बदलने का कांट्रेक्ट देने के लिए प्रकाश विभाग में पहली बार ई-टेंडर प्रणाली लागू की जाएगी। फर्मों को तकनीकी और फाइनेंशियल दो तरह की बिड डालनी होगी। तकनीकी बिड में सफल फर्मों की फाइनेंशियल बिड ही स्वीकार की जाएंगी। स्मार्ट और इंटेलीजेंट स्ट्रीट लाइट सिस्टम प्रदान करने वाली फर्म का ही चयन किया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed