फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   550 shops, 20 thousand customers, not even a toilet

550 दुकानें, 20 हजार ग्राहक, टॉयलेट एक भी नहीं

Fri, 22 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
550 shops, 20 thousand customers, not even a toilet
toilet - फोटो : अमर उजाला

 स्वच्छ भारत मिशन और क्लीन सिटी अभियान को भी नगर निगम परवान नहीं चढ़ा पा रहा। सालाना 600 करोड़ बजट वाला निगम शहर में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पा रहा।

विज्ञापन


निगम शहर के उन प्रमुख बाजारों में भी पब्लिक टॉयलेट नहीं बनवा पाया है, जिनमें गाजियाबाद ही नहीं दूसरे शहरों से भी ग्राहक बड़ी संख्या में आते हैं। महिलाओं का बाजार कहा जाने वाला तुराबनगर इनमें से एक है।
विज्ञापन


25 साल पुराने इस बाजार में कुल 550 दुकानें हैं और रोजाना करीब 20 हजार ग्राहक आते हैं लेकिन हैरत की बात यह है कि पूरे बाजार में नगर निगम आज तक एक पब्लिक टॉयलेट तक नहीं बनवा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान का सच मुहिम के तहत ‘अमर उजाला’ ने तुराबनगर बाजार व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की तो उनका दर्द छलक पड़ा।

यूरिनल पर दुकानदारों का कब्जा
तुराबनगर मार्केट के बैक साइड में बनी सब्जी मंडी में निगम ने यूरिनल बनाया था। इस पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इस यूरिनल को बंद कर कुछ दुकानदारों ने इसे गोदाम बना दिया है।

उधर, घंटाघर के पास कन्या वैदिक स्कूल की दीवार से सटे पब्लिक टॉयलेट को निगम ने लाखों रुपये की लागत से बनाया था। करीब तीन साल पहले बने शौचालय को संचालित नहीं किया गया। इसमें गेट तक नहीं लगाए गए।

ऐसे में महिलाएं इसका भी इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। अब इस पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर लिया। इसे बंद कर बाहर अस्थायी दुकान लगा ली गई हैं।

बाजार में टॉयलेट बनवाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। निगम अधिकारी इसके लिए पैसा खर्च करने को तैयार नहीं है। अगर निगम टॉयलेट भी नहीं बनवा पा रहा तो स्वच्छता अभियान चलाना बेकार है।

- सुभाष छाबड़ा, अध्यक्ष तुराबनगर व्यापार मंडल

प्रधानमंत्री देश भर में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं लेकिन गाजियाबाद शहर में यह अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है। तुराबनगर ही नहीं शहर में कहीं भी टॉयलेट नहीं बनाए हैं। शौचालय न होने से दुकानदार व ग्राहकों को बहुत परेशानी होती है।
- रजनीश बंसल, वरिष्ठ व्यापारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed