{"_id":"6120c2e7135faa144c17604f","slug":"52-year-old-prisoner-committed-suicide-by-hanging-himself-in-jail-was-under-tension-due-to-fear-of-being-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जेल में 52 वर्षीय बंदी ने गमछे का फंदा लगाकर दी जान, फांसी होने की आशंका के चलते था तनाव में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जेल में 52 वर्षीय बंदी ने गमछे का फंदा लगाकर दी जान, फांसी होने की आशंका के चलते था तनाव में
Sat, 21 Aug 2021 02:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:39 PM IST
सार
पोती और भाभी की हत्या के मामले में हापुड़ के नूरपुर थाना बाबूगढ़ निवासी बंदी विपिन साढ़े चार साल से जेल में बंद था। बंदी शुक्रवार को हापुड़ कोर्ट में पेशी पर गया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की डासना जेल में एक 52 वर्षीय बंदी ने शुक्रवार की रात को आत्महत्या कर ली। रात तीन बजे क्वारंटीन बैरक के शौचालय में गमछे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पोती और भाभी की हत्या के मामले में हापुड़ के नूरपुर थाना बाबूगढ़ निवासी बंदी विपिन साढ़े चार साल से जेल में बंद था। बंदी शुक्रवार को हापुड़ कोर्ट में पेशी पर गया था। रात तीन बजे बैरक के शौचालय में गमझे के फंदे से झूल गया। बताया जा रहा है कि फांसी होने की आशंका के चलते बंदी तनाव में था।
विज्ञापन