फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीएम के काफिले से जीटी रोड पर लगा जाम

सीएम के काफिले से जीटी रोड पर लगा जाम

Tue, 05 Jun 2018 05:52 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
सीएम के काफिले से जीटी रोड पर लगा जाम
सीएम के काफिले से जीटी रोड पर लगा जाम
विज्ञापन

साहिबाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह एम्स में भर्ती डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को देखने पहुंचे। सीएम का काफिला गुजरने के दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। शाम करीब चार बजे सीएम इसी रास्ते हिंडन एयरबेस होते हुए लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह लखनऊ से हिंडन एयरबेस पहुंचे। यहां से करीब 11 बजे वह काफिले के साथ करहेडा, राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रवाना हुए। सीएम एम्स में भर्ती यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को देखने गए थे। सीएम का काफिला गुजरने के दौरान यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया। इससे जाम लगा। शाम करीब चार बजे सीएम एलिवेटेड रोड राजनगर एक्सटेंशन होते हुए वापस हिंडन एयरबेस पहुंचे और लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश तिवारी ने बताया कि काफिला गुजरने के दौरान ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोका गया था।
विज्ञापन


यहां लगा जाम
करहेडा कट पर यातायात बंद करने से जीटी रोड पर मोहननगर से गाजियाबाद जाने वाले रास्ते पर वाहनों की कतार लग गई। सीएम का काफिला गुजरने के बाद कट खुलने पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed