{"_id":"5a3ac30a4f1c1b156b8bd866","slug":"51513800458-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर लगाया लव जेहाद का आरोप-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति पर लगाया लव जेहाद का आरोप-Ghaziabad city
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 वर्ष बाद अपनाया हिंदू धर्म, पति पर लव जेहाद का आरोप
गाजियाबाद। धर्म बदलकर दूसरे समुदाय के युवक से शादी के 10 साल बाद महिला ने अब फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। विजय नगर की रहने वाली महिला ने पति पर लव जेहाद का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़िता ने राजनगर में जय शिव सेना पदाधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। महिला का आरोप यह है कि पति ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन न कराने की बात कही थी लेकिन शादी के बाद पूजा-पाठ करने पर प्रताड़ित करने लगा।
11 वर्ष पहले निशु शर्मा प्रताप विहार के एक मंदिर में साजिद नाम के युवक से मिली थी। साजिद से उसकी एक मुस्लिम सहेली ने जान पहचान कराई थी। साजिद मंदिर में अक्सर आता था और पूजा भी करता था। एक साल की दोस्ती के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा। निकाह की बात पर युवक ने कहा कि घरवालों की खातिर मुस्लिम रीति से निकाह करना जरूरी है। शादी से पहले युवक ने उसे कहा कि वह धर्म भेद में विश्वास नहीं करता और शादी के बाद वह चाहे तो पूजा-पाठ सकती है। निशु का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद वह घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहती थी तो पति ने इंकार कर दिया। वह उसके साथ मारपीट करने लगा और उसका नाम परिवर्तित कर उसका नाम अनम खान रख दिया गया। इसके बाद उसे घर में बंद रखा जाता था और परिवार वाले भी उस पर निगाह रखते थे। उसे तीन बच्चे हुए लेकिन लगातार अत्याचार बढ़ता रहा। दो साल पहले पति मर्डर केस में जेल चला गया और देवर उस पर गंदी निगाह रखने लगा। पति नौ दिसंबर को जेल से घर आया और मारपीट कर जान से भी मारने की धमकी दी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई और उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। वह किसी तरह निकल कर भागी। उसने एसएसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन ने बताया कि निशु ने दोबारा हिंदू धर्म अपनाकर बच्चों को भी हिंदू धर्म में ले आई है।