फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50,000 smart meter users have not paid their September bill; their electricity supply will be cut off

Ghaziabad News: 50 हजार स्मार्ट मीटर धारकों ने नहीं जमा किया सितंबर का बिल, कट जाएगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
50,000 smart meter users have not paid their September bill; their electricity supply will be cut off
गाजियाबाद। पांच हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया वाले स्मार्ट मीटर धारकों का कनेक्शन कल से कट सकता है। जिले में ऐसे 50 हजार स्मार्ट मीटर धारकों की बिजली काटने की तैयारी है। इन उपभोक्ताओं के पास सितंबर का बिल जमा करने के लिए आज आखिरी मौका है। ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को मैसेज भेजने के साथ फोन कर बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जिले में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं पर करीब 30 करोड़ रुपये और सामान्य मीटर वाले उपभोक्ताओं पर 90 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

जिले में घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक श्रेणी के कुल 11.80 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 2.60 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। नए बिजली कनेक्शन लेने वालों के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। शेष उपभोक्ताओं के यहां सामान्य मीटर लगे हैं। सामान्य मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल सात से 15 अक्तूबर के बीच अपडेट किए गए हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं के पास बिल जमा करने के लिए अभी अतिरिक्त समय है।
विज्ञापन

----
एक क्लिक पर कट रही स्मार्ट मीटर की बिजली
स्मार्ट मीटर की व्यवस्था में बकाया होने पर कंप्यूटरीकृत प्रणाली के जरिये बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है। सामान्य मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटने के लिए लाइनमैन को मौके पर जाना पड़ता है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर वाले अधिकांश उपभोक्ताओं के बिल दो अक्तूबर को ही अपडेट कर दिए गए थे। उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी भी दी गई थी। उपभोक्ता यूपीपीसीएल के स्मार्ट मीटर एप से अपना बिल डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed