{"_id":"65a44d7a24fff2614d0ec570","slug":"50-percent-work-of-laying-track-in-tunnel-of-rrts-corridor-completed-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-285614-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरआरटीएस कॉरिडोर की सुरंग में ट्रैक बिछाने का 50 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरआरटीएस कॉरिडोर की सुरंग में ट्रैक बिछाने का 50 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी के साथ-साथ दिल्ली सेक्शन पर बनी सुरंग में भी ट्रैक बिछाने का काम तेज कर दिया गया है। इसी साल लोग नमो भारत ट्रेनों में मेरठ से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे।
आरआरटीएस कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन पर सुरंग निर्माण का काम बीते साल ही पूरा हो गया था। वैशाली के पास से दिल्ली आनंद विहार की ओर नमो भारत ट्रेन भूमिगत ट्रैक पर यानी सुरंग में दौड़ेगी। इसके लिए दो किलोमीटर लंबी दो सुरंगों का निर्माण किया गया है। 6.5 मीटर व्यास की इन सुरंग में भी ट्रैक का डिजाइन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के लिए तैयार किया जा रहा है। इनके अलावा दिल्ली में आनंद विहार से खिचड़ीपुर की ओर भी टनल बनाई गई हैं। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि सुरंग बनाने का काम बीते साल पूरा हो गया था।
इनमें अब ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। कई सुरंग ऐसी हैं जिनमें ट्रैक बिछाने का काम भी करीब 50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। इन सुरंग में ट्रैक बिछाने का काम पूरा होने के बाद ओएचई का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिक खंड को दिल्ली सेक्शन से जोड़ने का काम भी इसी साल पूरा हो जाएगा। यात्रियों को गाजियाबाद से दिल्ली तक का सफर करने का तोहफा इसी साल मिल जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
मेट्रो के रैक भी इसी साल मिल जाएंगे एनसीआरटीसी को
मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो रेल एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। इसके लिए एनसीआरटीसी को मेट्रो के 10 रैक मेरठ के लिए मिलेंगे। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसी साल के आखिर तक मेट्रो रेल के रैक मेरठ पहुंच जाएंगे। इनके अलावा नमो भारत ट्रेन के 17 रैक और मिलेंगे। अभी तक नमो भारत ट्रेन के 13 रैक गाजियाबाद पहुंच चुके हैं। जबकि पूरे कॉरिडोर पर संचालन शुरू हो जाने के बाद 30 ट्रेनों का संचालन किया जाना है।