फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 kg of fungus-infected almonds destroyed

Ghaziabad News: फंगस लगे 50 किलो बादाम कराए नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
50 kg of fungus-infected almonds destroyed
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया जिसमें फंगस लगे बादाम को नष्ट कराया गया। असुरक्षित सोनपापड़ी को जब्त भी कराया गया। विभिन्न स्थानों पर हुई छापेमारी के दौरान 14 सैंपल एकत्र किए गए जिनको लखनऊ जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

अरविंद कुमार यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा की पांच टीमें लगातार प्रवर्तन कार्रवाई कर रही हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने घी, पनीर, मिल्क केक, मोहन भोग मिठाई, खोया बादाम, काजू, किशमिश, सोनपापड़ी के कुल 14 नमूने एकत्र किए। उन्होंने बताया कि 113 किलो सोनपापड़ी जिसकी कीमत 45440 रुपये होगी उसको जब्त कराया गया। इसके अलावा लोनी के ट्रोनिका सिटी में हुई कार्रवाई में 50 किलो फंगस लगा हुआ खुला बादाम जिसकी कीमत 35000 रुपये थी उसको भी नष्ट कराया गया। एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अनुसार संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed