{"_id":"6ade506f4f552bb18b0dea35","slug":"50-blos-absent-from-booths-orders-issued-to-withhold-salaries-and-file-firs-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1008835-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बूथ पर नहीं मिले 50 बीएलओ, वेतन रोकने और एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बूथ पर नहीं मिले 50 बीएलओ, वेतन रोकने और एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन
गाजियाबाद। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के विशेष अभियान में 50 से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने बूथ पर अनुपस्थित मिले। इसकी रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले आदेश तक सभी अनुपस्थित बीएलओ का वेतन रोकने के लिए कहा है। साथ ही निर्वाचन संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि रविवार को चलाए गए विशेष अभियान में करीब 10 हजार फॉर्म प्राप्त हुए हैं। शनिवार और रविवार दो दिन में कुल करीब 19 हजार फॉर्म जमा हुए हैं। इन फॉर्म के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं, साथ ही एसआईआर में किसी कारण से छूट गए मतदाताओं के नाम भी शामिल किए जा रहे हैं।
आज घर-घर जाकर सत्यापन होगा
प्राप्त फॉर्म का सोमवार को घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर संपर्क करेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लोग मोबाइल के जरिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर भी नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
बूथ पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री
अभियान के तहत बूथ पर लगे कैंप का जायजा लेने भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने नेहरू वर्ल्ड स्कूल स्थित पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता पंजीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा और कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे। यह विशेष अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान पार्षद अमित त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल, साहब सिंह सिरोही, विजय धामा, मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, पूर्व पार्षद मृदुला अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।