फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5 percent increase in toll fee on Delhi-Meerut, Eastern Peripheral Expressway

सफर होगा महंगा: वाहन चालकों की जेब पर असर, दिल्ली-मेरठ, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टोल रेट में बढ़ोतरी

Fri, 29 Mar 2024 07:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद। Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 07:40 AM IST
सार

एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) एक अप्रैल से टोल शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में टोल की नई दरों को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
5 percent increase in toll fee on Delhi-Meerut, Eastern Peripheral Expressway
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करना वाहन मालिकों के लिए महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) एक अप्रैल से टोल शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में टोल की नई दरों को मंजूरी मिल गई है। हालांकि छोटी दूरी के सफर के लिए छोटे प्राइवेट वाहनों की टोल दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन व्यावसायिक वाहनों की दरों को कम या ज्यादा सभी दूरी के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क की वसूली की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों को दिया हुआ है। अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन टोल की दरें प्राइवेट कंपनियां नहीं बल्कि एनएचएआई तय करता है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल की संशोधित दरों का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया गया था, बृहस्पतिवार को हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में मंथन के बाद इन्हें स्वीकृति मिल गई है। अब सार्वजनिक सूचना जारी कर एक अप्रैल से इन दरों को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हाईवे पर पांच फीसदी बढ़ेंगी टोल की दरें
नए वित्तीय वर्ष में वाहन चालक अतिरिक्त जेब खर्च के लिए तैयार हो जाएं। हाईवे पर जिले के तीनों टोलों पर पांच प्रतिशत तक टोल टैक्स की बढ़ोतरी होगी। तीनों ही टोल द्वारा इसकी रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 31 मार्च की रात 12 बजे (एक अप्रैल) से टोल पर नई दरों के हिसाब से टैक्स देना पड़ेगा। परिवहन मंत्रालय के नियमानुसार एक अप्रैल से वाहन स्वामियों की जेबों पर अब सीधा असर पड़ने जा रहा है।  वाहन चालकों को जिले के तीनों टोल प्लाजा पर टैक्स की बढ़ोतरी हो रही है। हल्के वाहनों पर एक तरफ से आने जाने में पांच से दस रुपये अधिक देने होंगे। तीनों टोल से गुजरने वाले लाखों वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed