{"_id":"5755cabf4f1c1be6209c5886","slug":"5-crore-51-lakh-was-spent-on-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास पर खर्च किए 5 करोड़ 51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास पर खर्च किए 5 करोड़ 51 लाख
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
एमएलए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन-2017 का बिगुल बज चुका है। पक्ष-विपक्ष के सभासदों और विधायकों में किसने कितना काम कराया है और किसने अपने वादे पूरे नहीं किए, हर कोई इसका मूल्यांकन करने में जुट गया है। आम जनता भी राजनेताओं द्वारा कराए गए कामों को गिन रही है। अमर उजाला विधायकों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रहा है।
इसी कड़ी में मोदीनगर विधानसभा के विधायक सुदेश शर्मा की रिपोर्ट कार्ड बताती है कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में अपने क्षेत्र में 5 करोड़, 51 लाख, 87 हजार रुपये खर्च किए हैं। अन्य बचे करीब पचास लाख के बजट से इंटरलॉकिंग कराना शुरू कर दिया है।
इस वर्ष अब तक आए 75 लाख रुपये के सापेक्ष इससे अधिक का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को दे चुके हैं। अब तक लोनी, साहिबाबाद और मुरादनगर के सापेक्ष मोदीनगर विधायक ने अपने क्षेत्र में न केवल इंटरलॉकिंग और सीसी रोड पर पैसा खर्च किया बल्कि समाज से जुड़े सरोकार पर भी पैसा खर्च किया है। 60:40 के अनुपात में विधायक ने चिकित्सा पर 3 लाख 86 हजार रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
इसकेअलावा फफराना में वाल्मीकि चौपाल, कृष्णानगर में उत्तराखंड के लोगों के लिए सामुदायिक भवन, फरीदनगर में बारात घर, सीकरी कला में धर्मशाला, हैंडपंप, पशुघाट बनवाने जैसे कार्य भी किए हैं।
विधायक सुदेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बजट से मोदीनगर की सभी सड़कें बनवा दीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होते हुए भी उनके प्रयासों से मोदीनगर क्षेत्र के करीब 50 गांव लोहिया ग्राम में चयनित हुए और उनका विकास हुआ है।
अगले बजट के लिए भी दे चुके हैं प्रस्ताव
विधायक सुदेश शर्मा ने बताया कि बचे पैसों से नए प्रस्ताव पर काम शुरू हो चुका है। वर्ष 2017 के लिए अब तक उन्होंने 75 लाख से भी अधिक का प्रस्ताव दिया है। नए प्रस्ताव कार्य में अधिकतर इंटरलॉकिंग और सीसी रोड के काम हैं।