फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   488 million will repair roads

488 करोड़ से होगी सड़कों की मरम्मत

Mon, 31 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 31 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
488 million will repair roads
रोड - फोटो : अमर उजाला

स्वर्णजयंतीपुरम और गोविंदपुरम में जीडीए 488 करोड़ की लागत से सड़कों को चमकाएगा। यह काम नवंबर में शुरू होगा, जिसे दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।यह इलाका पहले गोविंदपुरम का ही हिस्सा था।

विज्ञापन


करीब दस साल पहले गोविंदपुरम के कुछ हिस्सों का नाम स्वर्णजयंतीपुरम रख दिया गया। तब जीडीए ने आश्वासन दिया था कि इस इलाके का आधुनिक तरीके से विकास होगा। इलाके में मेन रोड तो बना दी गई, लेकिन आंतरिक सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।सड़कें बुरी तरह टूटी हुई हैं, नालियां भी बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


जीडीए के अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्णजयंतीपुरम की क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित किया गया है। 355 करोड़ की लागत से इलाके के ब्लॉक-बी, सी, डी एवं ई में सड़कें चमकाई जाएंगी और नालियों को भी चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीबीएम एवं बीसी तकनीक से सड़कें बनाई जाएंगी ताकि लंबे समय तक दुरुस्त रहें। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोविंदपुरम के एच ब्लॉक में 133.50 करोड़ की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।

पिछले दिनों नगर आयुक्त और मेयर ने इस ब्लॉक की सड़कों का पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध जीडीए से किया था। एच ब्लॉक की सड़कों पर लोगों ने काफी अतिक्रमण कर लिया है। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।

इन कार्यों के लिए टेंडर हो चुके हैं और अगले दो महीने में सड़कें बन जाएंगी गोविंदपुरम में बनेगा कूड़ा घर अधिशासी अभियंता ने बताया कि गोविंदपुरम में कूड़ा घर बनाने के लिए फिलहाल अवस्थापना निधि से दस लाख की राशि स्वीकृत की गई है


इसकेनिर्माण के लिए नगर निगम से नए डिजाइन एवं एस्टीमेट मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरम के एच ब्लॉक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां नए नालों का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed