फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   45 lakhs cheated in the name of getting a job abroad

Ghaziabad News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
45 lakhs cheated in the name of getting a job abroad
साहिबाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी हिमांशी वाधवा ने दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में गोविंदपुरम के बालाजी एन्क्लेव निवासी अभिषेक वर्मा, रूपाली व संध्या और साहिबाबाद के राजबाग स्थित वृंदावन हाइट्स सोसायटी निवासी सूरज शर्मा शामिल हैं। सभी पर दंपती ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


हिमांशी वाधवा ने बताया कि उनकी मुलाकात अभिषेक वर्मा से वर्ष 2024 में हुई थी। अभिषेक ने उनको अपने साथी दीपक और सूरज शर्मा से मिलवाया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह वीआईआईटी एंटरप्राइजेज नाम से कंपनी का संचालन करते हैं और विदेश में नौकरी लगवाते हैं। पीड़िता ने बताया कि भरोसे में लेने के लिए आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अपनी कंपनी का विज्ञापन भी दिखाया। झांसे में लेकर उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ अन्य लोगों को भी जोड़ने की बात कही। आरोप है कि वह अपने साथ कुछ अन्य लोगों को जोड़कर उनके पास विदेश में नौकरी लगवाने की बात करने पहुंचे। यहां आरोपियों ने उनसे 45 लाख रुपये और दस्तावेज लेकर चले गए। कुछ दिन बाद उन्होंने वीजा व अंजान कंपनी का नियुक्ति पत्र भेजा। जांच करने पर सभी दस्तावेज फर्जी मिले। तब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों ने अपना कार्यालय साहिबाबाद स्थित श्यामपार्क एक्सटेंशन में बताया था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article