{"_id":"592865854f1c1b601153734a","slug":"45-degrees-of-mercury-reaching-lu-s-thunders-done-unhealthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 45 डिग्री... लू के थपेड़ों ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 45 डिग्री... लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
लू के थपेड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप और लू के थपेड़ों से शुक्रवार को लोग बेहाल नजर आए। भीषण गर्मी के कारण शहर की सड़कें दोपहर में सुनसान नजर आईं। बाजार और मॉल-मल्टीप्लेक्स में भी सन्नाटा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन काफी गर्म रहेंगे। शनिवार को गर्म हवाओं के शुक्रवार के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से चलने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को शनिवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
हालांकि शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है, जिससे पारा तो कम होने की उम्मीद है लेकिन गर्म हवाओं की गति तेज होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। शनिवार को गर्म हवाएं 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है शुक्रवार को गर्म हवाओं की गति नौ किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम पांच बजे भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।
अगले चार दिन आंधी-तूफान झेलने को रहें तैयार
अगले चार दिन आंधी-तूफान झेलने के लिए तैयार हो जाइए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक 39 फीसदी आसमान बादलों से छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आंधी-तूफान एवं धूल के गुब्बार उड़ने की भी आशंका है। बारिश होने की भी उम्मीद है।
शुक्रवार को 14 फीसदी आसमान में बादल छाए रहे हैं। इसके साथ ही रविवार से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी।