{"_id":"59022fa64f1c1bb526c0d991","slug":"43-million-to-baguci-christian-sewer-network-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 करोड़ से बागू-क्रिश्चियन नगर में बिछेगा सीवर नेटवर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 करोड़ से बागू-क्रिश्चियन नगर में बिछेगा सीवर नेटवर्क
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 से सटी बागू-क्रिश्चियन नगर कालोनी में दशकों पुरानी सीवर की समस्या खत्म होगी। जल निगम 43.27 करोड़ की लागत से यहां सीवर नेटवर्क बिछाएगा। राज्य सेक्टर की जल उत्सर्जन योजना में जल निगम के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने 8.87 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। सीवर लाइन बिछ जाने के बाद करीब एक लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी।नगर आयुक्त ने करीब दो साल पहले शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन डालने और उसके विस्तार करने की योजना का प्रपोजल जल निगम के माध्यम से यूपी सरकार को भेजा था।
विज्ञापन
नगर निगम के प्रस्ताव पर जल निगम ने सीवर प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की थी। तब 48.72 करोड़ का एस्टिमेट तैयार किया गया था। इसके बाद कई स्तर पर इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। शासन ने इसमें कटौती कर 43.27 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
योजना के मुताबिक वार्ड-3 की बागू-क्रिश्चियन नगर की विभिन्न गलियों में 18.12 किमी लंबी सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। इन लाइनों को डूंडाहेड़ा की टंक लाइन से जोड़ा जाएगा। सीवर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
तीन चरणों में पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट पर तीन फर्म काम करेंगी। फर्म तय होने के बाद अब जल निगम को पत्रावलियों पर शासन से स्वीकृति लेनी है। इस पर स्वीकृति के लिए जल निगम के अधिकारी लखनऊ पहुंच गए हैं। शनिवार तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
सीवर प्रोजेक्ट पर स्वीकृति मिल चुकी है। आचार संहिता की वजह से प्रक्रिया बाधित हुई थी। अब शासन ने 43.27 करोड़ की इस योजना की पहली किस्त के रूप में 8.87 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक सप्ताह में योजना का शिलान्यास कर काम शुरू किया जाएगा। - केशव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जल निगम
लंबे समय से बागू-क्रिश्चयन नगर में सीवर लाइनों को डलवाने के लिए प्रयास कर रहे थे। नगरायुक्त के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा गया था। उनके प्रयास से योजना को मंजूरी मिल गई है। कालोनी के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। - बाला यादव, पार्षद, वार्ड-3