{"_id":"62ab698aef838b598126c369","slug":"4200-policemen-will-be-stationed-in-ghaziabad-with-rubber-bullets-and-tear-gas-marched-with-bulldozers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे पर हाईअलर्ट: गाजियाबाद में रबर बुलेट और आंसू गैस के साथ 4200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, बुलडोजर के साथ किया मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे पर हाईअलर्ट: गाजियाबाद में रबर बुलेट और आंसू गैस के साथ 4200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, बुलडोजर के साथ किया मार्च
Thu, 16 Jun 2022 11:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी (गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी (गाजियाबाद)
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:04 PM IST
सार
बुलडोजर के पास खड़े होकर पुलिसवालों ने फोटो भी खिंचवाए। थोड़ी ही देर में बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
विज्ञापन
कौशांबी में पुलिस ने किया मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को पैदल मार्च किया तो साथ में बुलडोजर भी चल रहा था। यह पैदल चल रहे पुलिसवालों और पीछे आ रही पुलिस जीप के बीच में था। इसे देख लोगों में चर्चा होने लगी कि पुलिस इससे संदेश दे रही है कि अगर किसी ने खुराफात की तो उसके मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बुलडोजर के पास खड़े होकर पुलिसवालों ने फोटो भी खिंचवाए। थोड़ी ही देर में बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूरे प्रदेश में ऐसा करने वाली गाजियाबाद पुलिस अकेली बताई गई। जिधर से भी पुलिसवाले गुजरे, बुलडोजर साथ चला। इसकी जानकारी मिलने पर अफसरों को सफाई देनी पड़ी। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि बुलडोजर पैदल मार्च के साथ नहीं था। वह अचानक से बीच में आ गया था।
विज्ञापन