फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अब आधार से लिंक कराना होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस

अब आधार से लिंक कराना होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस

Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अब आधार से लिंक कराना होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस
अब आधार से लिंक कराना होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब मेडिकल स्टोर संचालकों को अपने लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। इसके लिए विभाग ने आदेश जारी कर वेबसाइट स्नह्यस्रड्डह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस को आधार से लिंक न कराने वाले संचालकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए फार्मासिस्ट की आवश्यकता होती है। इसके चलते फार्मासिट अपनी डिग्री को कई मेडिकल स्टोर संचालकों को दे देते हैं। इससे अपात्र लोग भी मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए अब शासन ने औषधि विभाग के अफसरों को मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को आधार से लिंक कराने के आदेश दिए हैं। आदेशों के तहत प्रत्येक लाइसेंस धारक को अपने लाइसेंस को आधार से लिंक कराना होगा। इसके लिए सबसे पहले विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इससे एक फार्मासिस्ट की डिग्री का केवल एक ही जगह प्रयोग हो सकेगा। औषधि निरीक्षक दीपालाल ने बताया कि शासन ने मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को आधार से लिंक कराने के आदेश दिए हैं। आदेशों के तहत सभी लाइसेंस धारकों को अवगत कराने की तैयारी की जा रही है। आधार से लिंक न कराए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक माह की 10 तारीख को देना होगा दवाओं का ब्यौरा
शासन ने औषधि विभाग के अफसरों को आदेश देते हुए शेड्यूल वन में शामिल सभी फुटकर विक्रेताओं को 13 दवाओं की बिक्री का रजिस्टर बनाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दवाओं की बिक्री का ब्यौरा प्रत्येक माह की दस तारीख को क्षय रोग विभाग को देना होगा, अन्यथा की स्थिति में मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed