फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अगौता ब्लॉक प्रमुख जय सिंह की कुर्सी छिनी

अगौता ब्लॉक प्रमुख जय सिंह की कुर्सी छिनी

Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
अगौता ब्लॉक प्रमुख जय सिंह की कुर्सी छिनी
अगौता ब्लॉक प्रमुख जय सिंह की कुर्सी छिनी
विज्ञापन


औरंगाबाद।
अगौता ब्लॉक प्रमुख जय सिंह की कुर्सी छिन गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई के दौरान बुधवार को दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। इसके बाद हुई वोटिंग में जय सिंह को महज पांच वोट मिले। उनके विपक्ष में 34 मत डाले गए। अब सदस्यों को नया ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए तारीख तय होने का इंतजार है।
अगौता ब्लॉक के बीडीसी राजकुमार सिंह ने 23 जनवरी को ब्लॉक प्रमुख जय सिंह के खिलाफ डीएम डा. रोशन जैकब के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। पत्र में 61 बीडीसी सदस्यों में से 43 सदस्यों के समर्थन का दावा कि या था। राजकुमार ने 43 सदस्यों के शपथ पत्र भी डीएम को सौंपे थे। प्रशासन की ओर से सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की गई थी। बुधवार दोपहर अगौता ब्लाक मुख्यालय पर एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) के सामने ब्लॉक प्रमुख जय सिंह और विपक्षी राजकुमार के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद प्रशासन ने वोटिंग कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बीडीओ के अनुसार वर्तमान ब्लॉक प्रमुख को केवल पांच मत मिले, जबकि राजकुमार सिंह को 34 मत मिले। इसके बाद जयसिंह की कुर्सी छिन गई। अब सदस्यों को नया ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए नई तारीख के ऐलान का इंतजार है। एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने बताया कि डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। डीएम के आदेशानुसार चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed