{"_id":"5a885f434f1c1b5e028b5cfa","slug":"41518886723-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान जी! बेहिचक कीजिए शिकायत, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान जी! बेहिचक कीजिए शिकायत, होगी कार्रवाई
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रधान जी! बेहिचक कीजिए शिकायत, होगी कार्रवाई
- गांव को ओडीएफ करने के नाम पर अवैध उगाही का मामला
- मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गांव को ओडीएफ घोषित करने के नाम पर अवैध उगाही के आरोप को मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उनका दावा है कि शिकायत को नजरंदाज नहीं किया जाएगा। आरोप की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधनों से निडर होकर शिकायत करने का आह्वान किया है।
पिछले दिनों जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय की एक महिला कर्मचारी गांव को ओडीएफ घोषित करने के नाम पर ग्राम प्रधानों से अवैध उगाही कर रही है। यह शिकायत मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस शिकायत की जांच शुरू की। मीडिया में मामला आने के बाद अधिकारी और सक्रिय हो गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया है कि यदि उनसे गांव को ओडीएफ करने के नाम पर अवैध उगाही की गई है तो वह बेहिचक अपनी शिकायत दे सकते हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी पर अवैध उगाही के आरोप से संबंधित जो शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से यह भी आह्वान किया है कि यदि कोई कर्मचारी किसी भी तरह की अवैध उगाही करता है या रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत करें, ताकि उस अफसर या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।