फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   400 crore bank scam Action taken against Lakshya Tanwar and Ashok Kumar

400 करोड़ का बैंक घोटाला: लक्ष्य तंवर और अशोक कुमार के खिलाफ हुई कार्रवाई, एक करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Sat, 23 Apr 2022 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

पुलिस ने बैंक लोन घोटाले मामले में लक्ष्य तंवर और अशोक कुमार की करीब एक करोड़ 50 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है।

विज्ञापन
400 crore bank scam Action taken against Lakshya Tanwar and Ashok Kumar
कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में कोतवाली नगर पुलिस ने 400 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले मामले में लक्ष्य तंवर और अशोक कुमार की शालीमार गार्डन स्थित करीब एक करोड़ 50 लाख की संपत्ति को कुर्क किया है।

विज्ञापन


फर्जी कागजात लगाकर बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर 400 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में लक्ष्य तंवर समेत सात आरोपियों को जेल भेजा गया। इन पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। सभी मामलों में कुर्की के आदेश जारी हो चुके हैं। घंटाघर कोतवाली पुलिस द्वारा 25 दिसंबर 2021 को गैंगस्टर एक्ट में वरुण त्यागी के नाम संपत्ति को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई।

विज्ञापन


सात जनवरी 2022 को एडीएम सिटी विपिन कुमार ने रिपोर्ट के आधार पर कुर्की का आदेश जारी कर दिया। 13 फरवरी 2022 को जब पुलिस ने आरोपी वरुण को पकड़ा और वाहनों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उसके नाम पर दो गाड़ियां हैं, जबकि पुलिस की रिपोर्ट में पांच गाड़ियों का जिक्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की तो पता चला कि पुलिस ने दूसरे वरुण त्यागी की तीन गाड़ियों को आरोपी के नाम पर कुर्क कराने का आदेश करा लिया है। पुलिस का कहना है कि नाम और पिता के नाम एक होने की वजह से ऐसी गलती हो गई। वाहनों की कुर्की के आदेश की जानकारी जब मकनपुर निवासी वरुण को हुई तो वह घबरा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed