{"_id":"61d7037ca069cc26f724cd28","slug":"40-lakh-looted-in-ghaziabad-case-kept-hidden-for-nine-days-police-recovered-26-lakh-after-complain-7-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 40 लाख की लूट: नौ दिन तक छुपाए रखा मामला, तहरीर के बाद पुलिस ने 26 लाख किए बरामद, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में 40 लाख की लूट: नौ दिन तक छुपाए रखा मामला, तहरीर के बाद पुलिस ने 26 लाख किए बरामद, 7 गिरफ्तार
Thu, 06 Jan 2022 08:28 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:28 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने ईडी को भी इसकी जानकारी दे दी है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि 28 दिसंबर को डासना में 40 लाख रुपये की डकैती होने की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजियाबाद में सऊदी अरब से खरखौदा निवासी नसीमू के पास हवाला के जरिए भेजी जा रही 40 लाख की रकम उसी के एक परिचित ने अपने साथियों के साथ लूट ली। डासना में अंडरपास के नजदीक 28 दिसंबर को इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी, लूट का शिकार हुआ उसका कर्मचारी और पैसा रिसीव करने वाले नसीमू नौ दिन तक इस घटना को पुलिस से छिपाए रहे। पांच जनवरी बुधवार को पीड़ित ने मसूरी थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने टीमें लगाकर गुरुवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 26 लाख रुपये बरामद कर
विज्ञापन
लिए।
पुलिस अधिकारियों ने ईडी को भी इसकी जानकारी दे दी है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि 28 दिसंबर को डासना में 40 लाख रुपये की डकैती होने की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी थी। लूटे गए रुपये का मामला हवाला कारोबार से जुड़ा मिला। दिल्ली अंबालाल मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारी रूप सिंह बुधवार 5 जनवरी को तहरीर दी। उसने बताया कि कंपनी के मालिक कैलाश ने उसे 40 लाख रुपये खरखौदा के नसीमू के परिचित नासिर को देने के लिए थे।
विज्ञापन
रकम को रिसीव करने वाले की पहचान के रूप में 771360 नंबर का 10 रुपये का नोट लेकर 40 लाख रुपये देने थे। पैसा लेकर आ रहे रूप सिंह को नासिर ने डासना अंडरपास के नीचे बुला लिया। रूप सिंह ने नासिर को रुपये उसके घर जाकर देने के लिए कहा। नासिर उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। कुछ दूरी पर पहुंचने पर कार में बैठकर आए पांच बदमाशों ने रूप सिंह पर हथियार तान दिए और नासिर व अन्य लोग रुपयों का बैग लूटकर फरार हो गए।
एसपी देहात ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए टीमें तैनात की गईं। पुलिस ने डकैती में शामिल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी देहात का कहना है कि डकैती के मामले में नौ लोगों की भूमिका सामने आई है, जिन्होंने रुपये बांटकर अपने रिश्तेदारों के यहां रखे हैं। इनमें से खरखौदा निवासी नासिर, पिलखुवा निवासी इमरान, मसूरी निवासी उमर, मुनव्वर, जेवर निवासी गुलफाम, पिलखुवा निवासी रिजवान, दादरी निवासी तौफीक को गिरफ्तार किया है। इनके साथी खरखौदा निवासी हसनैन और शादाब फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।