फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4 kids kidnaped

चार बच्चों का हुआ अपहरण, महिला के दो पतियों पर शक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
4 kids kidnaped
चार बच्चों का हुआ अपहरण, महिला के दो पतियों पर शक
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी से एक ही परिवार के चार बच्चों का अपहरण हो गया। पीड़ित मां ने लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दूसरे पति पर अपहरण का शक जताया है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है।
मूलरूप से बलिया की रहने वाली एक महिला चार बच्चों के साथ लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहती थी। महिला की पहले पति से एक बेटी (10) और तीन बेटे हैं जिनकी आयु 12, 7 और 5 वर्ष है। आठ माह पूर्व महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे से कथित तौर पर शादी कर लिंकरोड क्षेत्र की एक कालोनी में आकर रहने लगी। महिला वसुंधरा में घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। महिला ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह घर पहुंची तो उनके चारों बच्चे घर पर नहीं थे। पीड़िता ने स्कूल, ट्यूशन और आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक मंदिर के सीसीटीवी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक व्यक्ति बच्चों को ले जाता हुआ कैद मिला। जिसमें एक महिला भी थी। हालांकि पुलिस को फुटेज से आरोपियों का चेहरा नहीं दिख रहा है। जिससे उनकी पहचान की जा सके। महिला ने लिंकरोड थाने में एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बलिया पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्टडी से फरार पति पर शक
पीड़िता का आरोप है कि उसके दूसरे पति ने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। पांच माह पूर्व इस मामले में लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर एमएमजी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा था। जहां से आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे शक है कि उसी ने बच्चों का अपहरण किया है। वहीं पुलिस को महिला के दोनों पतियों पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा, साथ में बैग भी ले गए
एसएचओ लिंकरोड देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि फुटेज में बच्चे एक व्यक्ति के साथ आराम से जाते दिख रहे हैं। अंदेशा है कि महिला का पहला पति बच्चों को यहां से बलिया ले गया होगा। बच्चे बैग भी लेकर गए हैं। बच्चों का सुराग लगाने के लिए बलिया पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed