फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   36 hours electricity, Hungama

36 घंटे गुल रही बिजली, हंगामा

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
36 hours electricity, Hungama
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

 तपती गर्मी में 36 घंटे बिजली नहीं मिलने पर इकराम नगर कालोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने रूपनगर सबस्टेशन जमकर हंगामा किया। लोगों ने अधिशासी अभियंता को उनके ही दफ्तर में बंधक बना लिया और एक घंटे तक कहीं जाने नहीं दिया। लाइन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश के बाद लोगों ने अधिशासी अभियंता को जाने दिया।

विज्ञापन


इकराम नगर कालोनी के निवासियों ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे बिजली गई थी। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर सब स्टेशन में सूचना दी गई, लेकिन कोई भी कार्रवाई  नहीं हुआ। पूरा दिन और रात बीत गई लेकिन बिजली नहीं आई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बिजली नहीं आने पर गुस्साए लोग दोपहर करीब 12 बजे रूपनगर सबस्टेशन पहुंचे और पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता अरशद खान को उनके दफ्तर में ही लोगों ने बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने लाइनमैन को लाइन की जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच में लाइन में फाल्ट निकला और मरम्मत कराकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे आपूर्ति सुचारू की गई।


वहीं, अधिशासी अभियंता अरशद खान ने बताया कि 36 घंटे से बिजली गुुल होने की बात गलत है। लोगों से फाल्ट के बारे में जानकारी मिलने पर उसे तुरंत ही ठीक करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed