फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   33 kV line breakdown; power supply disrupted for several hours

Ghaziabad News: 33 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन, कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
33 kV line breakdown; power supply disrupted for several hours
मसूरी। लालकुआं पारेषण इकाई से एचआरएम बिजलीघर को आने वाली 33 हजार केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से मंगलवार को कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे एचआरएम बिजलीघर से जुड़े जिला जेल, भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र समेत दर्जनभर कॉलोनियों में बिजली गुल रही। लगातार कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

एचआरएम बिजलीघर से जिला जेल, आध्यात्मिकनगर, रफीकाबाद, भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र, मसूरी रेलवे स्टेशन रोड, अजीजनगर, ताज कॉलोनी, सोनी एन्क्लेव, मुगल गार्डन, जाफर कॉलोनी, एनएच-9 सर्विस रोड मार्केट, मसूरी गांव, एमजी रोड मार्केट, करीम कॉलोनी और जाकिर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। पिछले कई दिनों से इन इलाकों में अघोषित कटौती, शटडाउन, ब्रेकडाउन और लगातार ट्रिपिंग के कारण करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह से नौ बजे तक रोस्टिंग के कारण आपूर्ति बंद रही। सुबह नौ बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन 11 बजे तक ट्रिपिंग जारी रही। इसके बाद 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से एक बार फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण एनएच-9 स्थित हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर गई थीं। इन्हें हटाने के साथ कई स्थानों पर जले हुए जंपर भी बदले गए। इसके अलावा मसूरी चर्च के पास हाईवे किनारे लगे एक होर्डिंग की फ्लैक्स 11 हजार केवी लाइन पर गिर गई थी, जिससे ब्रेकडाउन हुआ। फ्लैक्स हटाकर लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed