फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3.10 lakh cheated from a woman by pretending to be an army major

Ghaziabad News: आर्मी का मेजर बताकर महिला से 3.10 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
3.10 lakh cheated from a woman by pretending to be an army major
कौशांबी। महिला को शातिर ने आर्मी का मेजर बताकर ऋण (लोन) भेजने का झांसा दिया। उसके बाद लिंक भेजकर उनके नाम से ऋण लेकर 3.10 लाख रुपये ठगी कर ली। कौशांबी पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महिला बच्चों को पढ़ाती हैं। अगस्त माह में एक युवक ने उन्हें कॉल करके खुद को आर्मी का मेजर बताया। उसके बाद ऋण की रकम भेजने के बहाने खाते में एक रुपये की ट्रांजेक्शन की। आरोप है कि शातिर ने खाते से तीन बार में 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। बाद में उनके नाम से दो लाख 90 हजार का ऋण लेकर उस रकम को भी अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर शातिर का खाता फ्रिज करा दिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि खाते से हुई ट्रांजेक्शन के आधार पर साइबर टीम जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed