{"_id":"578e70174f1c1b217fc4b956","slug":"30-and-18-watch-towers-will-watch-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सीसीटीवी और 18 वाच टावर से रखेंगे निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सीसीटीवी और 18 वाच टावर से रखेंगे निगाह
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ट्रांस हिंडन में कांवड़ यात्रा की तैयारी कर ली है। टीएचए के चारों थाना क्षेत्र में सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों की व्यवस्था रहेगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और सिविल डिफेंस के लोग भी तैनात रहेंगे।
उधर एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान एनएच-58 पर मोदीनगर से लेकर मेरठ तिराहे तक करीब 200 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक कैंप लगाने वाले आयोजकों के लिए भी सीसीटीवी लगाने अनिवार्य कर दिए गए हैं।
टीएचए के साहिबाबाद, लिंक रोड, इंदिरापुरम और खोड़ा थाना क्षेत्र में करीब 30 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। इनका कंट्रोल रूम भी मोहन नगर में बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर वाच टावर बनाना तय किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि हर 12 घंटे की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
यहां लगेंगे वाच टावर
एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पसौंडा, हिंडन पुल, ज्ञानी बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर, कनावनी पुलिया, साहिबाबाद सब्जी मंडी, मोहन नगर, यूपी गेट, वैशाली पुलिया समेत 18 स्थानों पर वाच टावर बनाए जाएंगे।
वाच टावर पर पुलिसकर्मी राइफल, दूरबीन, पिस्टल और अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे। इसके अलावा लिंक रोड, जीटी रोड, भोपुरा रोड, नहर रोड आदि पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। करीब 30 कावंड़ शिविरों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।