फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3 to 4 hours happening at 10-10 minutes intervals

Ghaziabad News: 10-10 मिनट करके हो रही तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
3 to 4 hours happening at 10-10 minutes intervals
गाजियाबाद। भीषण गर्मी के दौरान हर आधे घंटे पर दस मिनट के लिए बिजली कट जा रही है। स्थिति यह है कि नगर क्षेत्र में भी बिजली कटौती बढ़ने से व्यापार और उद्यम पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बिजली कटौती होने के कारण लोग घर में सुकून से नहीं रह पा रहे हैं। सुबह की बार-बार की कटौती से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी की तल्खी बढ़ने के साथ अब बिजली की आंख मिचौली भी बढ़ने लगी है। नगर क्षेत्र में हर आधे घंटे पर दस मिनट की कटौती हो रही है। घरों में कूलर, एसी, पंखे से जब तक लोगों को राहत मिलती है, तब तक फिर से बिजली कट जाती है। ऐसी स्थिति में गर्मी के मारे लोग परेशान हैं। शहर के साथ गांवों में भी बिजली सप्लाई की स्थिति बदतर है। लोगों के मुताबिक प्रतिदिन चार से पांच घंटे की अघोषित कटौती हो रही है।
विज्ञापन

कैलाभट्ठा के रहने वाले अमित ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। लगातार दस-दस मिनट करके कई बार बिजली की कटौती हो रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती के घंटे भी बढ़ गए हैं। दिन-रात के समय न बिजली आने का समय है और न ही जाने का। संजयनगर के गौरव सिंह ने बताया कि देर रात और दोपहर के समय भी बिजली कटौती की जा ही है। जिससे लोगों की न तो रात में नींद पूरी हो रही है और न ही दिन में सुकून मिल रहा है। मौसम के साथ ही कटौती की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार पर भी हो रहा है असर

बिजली कटौती बढ़ने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के उद्यम स्थलों में भी कटौती से उद्यमियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमी उपेंद्र गोयल ने बताया कि बिजली कटौती के कारण छोटे-छोटे व्यापारियों को उनके उत्पाद को सुरक्षित रखने, बनाने के लिए जेनरेटर व अन्य माध्यम पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे उत्पाद की लागत भी बढ़ी है।
कागजों में हो रही 24 घंटे सप्लाई : ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मानें तो शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। लेकिन हकीकत सिर्फ कागजों में है। कटौती पर ऊपर के अधिकारियों की ओर से जब भी पूछताछ की जाती है तो क्षेत्रीय अधिकारी अपने उपकेंद्र की सप्लाई के कागज लेकर दिखाते हैं कि यहां 24 घंटे सप्लाई हो रही है। जबकि पूरे उपकेंद्र की बिजली किसी बड़े फॉल्ट पर ही बंद होती है। उपकेंद्र के इलाकों में थोड़ी-थोड़ी देर की कटौती को अधिकारी कटौती मानने को तैयार नहीं हैं। जबकि इसी कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है।

अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि सभी उपकेंद्रों से लगभग 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कुछ स्थानों पर फॉल्ट आने पर कटौती की समस्या हो रही है। उसे दुरुस्त करके आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed