फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 lakh rupees were grabbed in the name of making assistant teacher

Ghaziabad News: सहायक अध्यापक बनवाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees were grabbed in the name of making assistant teacher
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बागू के रहने वाले महेश चंद से उनके ही परिचित हरेंद्र ने अपने साथी दयाराम के साथ मिलकर 25 लाख रुपये हड़प लिए। हरेंद्र और दयाराम ने उनके बेटे को सहायक अध्यापक बनवाने के नाम पर 2013 से नियुक्ति दिखाने का लालच देकर धोखाधड़ी की। आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। जब वह नियुक्त करने प्रयागराज पहुंचे तो उन्हें वहां उस नाम से कोई विद्यालय नहीं मिला। उन्होंने हरेंद्र से रुपये वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में हरेंद्र और दयाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महेश चंद का कहना है कि 2018 में हरेंद्र ने उनसे कहा था कि उनके दोस्त दयाराम का प्रयागराज के हंडिया में स्कूल है। उसमें सहायक अध्यापक का पद 2013 से खाली है। जिस पर वह उनके बेटे सरजीत की नौकरी लगवा देंगे और 2013 से ही नियुक्ति दिखाकर वेतन दिला देंगे। इसमें उन्होंने 25 लाख रुपये खर्च बताया। हरेंद्र और दयाराम ने मिलकर उनके कई बार में 25 लाख रुपये ले लिए और उन्हें रामधनी दिवाकर प्राथमिक विद्यालय हांडिया का एक नियुक्ति पत्र भी दिया। जब वह वहां पहुंचे तो वहां इस नाम से कोई विद्यालय नहीं मिला। आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी अन्य कई लोगों से इस तरह की धोखाधड़ी करके रकम ऐंठ चुके हैं। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed