{"_id":"5900be9d4f1c1bb365c0e2db","slug":"24-hours-of-electricity-gift-to-modinagar-and-secunderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर और सिकंदराबाद को 24 घंटे बिजली का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर और सिकंदराबाद को 24 घंटे बिजली का तोहफा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद/मोदीनगर। मोदीनगर और सिकंदराबाद (बुलंदशहर) को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह तोहफा मोदीनगर के गदाना में आईपीडीएस योजना के तहत बने 33 केवीए सब-स्टेशन और दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में बने सब-स्टेशन के लोकार्पण के मौके पर दिया।
विज्ञापन
मोदीनगर नगरीय क्षेत्र व सिकंदराबाद नगरीय क्षेत्र के अलावा लोनी की आठ कालोनियों को भी अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस ऐलान से तीनों क्षेत्रों में 16 सब-स्टेशनों और 11 केवीए के 74 फीडरों के अंतर्गत आने वाले करीब साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लोनी की ट्रॉनिका सिटी, अप्रैल पार्क, रूपनगर, डीएलएफ, लालबाग, कृष्णा विहार, कुटी और इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के लोगों को अब निर्बाध बिजली मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने बुधवार को आईपीडीएस योजना में ही लोनी के बलरामनगर और बुलंदशहर के ककोड़ में 33 केवीए के सब-स्टेशनों का भी लोकार्पण किया। श्रीकांत शर्मा ने ब्लाक भोजपुर के गांव मकरमतपुर सिखैड़ा में 100 प्रतिशत कनेक्शन के साथ बिजली के मीटर लगने पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सैनी को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
जहां होगी कम बिजली चोरी, वहां मिलेगी भरपूर सप्लाई : श्रीकांत शर्मा
मोदीनगर। गदाना में लोकार्पण के मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि शुरुआत में जहां बिजली चोरी कम होने के साथ थ्रू रेट 4.50 रुपये से अधिक है, उन क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का फैसला किया गया है।
जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी कम होगी, वहां के लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में रुकावट पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 साल की जर्जर व्यवस्था में सुधारने में तोड़ा वक्त लगेगा। मगर प्रदेश सरकार ने एक माह के अंदर उन्हीं संसाधनों से व्यवस्था में काफी सुधार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी दोनों ईमानदार नेता हैं। अब किसी महकमे में पैसा देने की जरूरत नहीं है। जनहित के कार्यों में रुकावट लाने वाले अधिकारियों के सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोहत्या की आड़ में हिंसा फैलाने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने करीब 40 मिनट के भाषण में किसानों, उद्यमियों और गरीबों के लिए जारी सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती से जुड़े उद्यमियों ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष व अपर मुख्य सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल, पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन एमडी अभिषेक प्रकाश, चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता, मोदीनगर भाजपा विधायक डा. मंजू शिवाच, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बुलंदशहर की विधायक विमला सोलंकी, भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया, कृष्णवीर सिरोही, स्वदेश जैन, अशोक माहेश्वरी, डा. अनिल आर्य, सत्यवीर राघव, सुशील बिंदल, अमितेज और नवीन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
‘बिजली चोरी करने-कराने वाले जाएंगे जेल’
मोदीनगर। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी करने और कराने वाले जेल जाएंगे। इस मामले में विधायक, एमपी और प्रभावशाली की नहीं सुनी जाएगी। गदाना के एसआरएम कालेज में पत्रकारों से वार्ता में ऊर्जा मंत्री ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि वर्ष 2019 तक सभी घरों को सस्ती बिजली मुहैया कराई जाए। मगर इसमें सबसे बड़ी बाधा बिजली चोरी की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह बिना हिचक के अपने अवैध कनेक्शन को वैध करा लें।
सरकार जल्दी ही बिजली चोरी रोकने को एक व्यापक अभियान चलाएगी। इस दौरान जो व्यक्ति बिजली चोरी करते पकड़े गए तो उनको विधायक, एमपी व कोई प्रभावशाली व्यक्ति भी नहीं बचा नहीं पाएगा। अधिकारी बिजली चोरी कराते पकड़े जाते हैं तो बिजली चोरी करने और कराने वाले दोनों पांच साल के लिए सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि 1912 पर शिकायत करने पर 48 घंटे के भीतर गांवों में ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं।