{"_id":"6ae10d78082048d1820b2d19","slug":"22-tractor-trolleys-fined-9-impounded-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1010124-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का चालान और 9 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का चालान और 9 सीज
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में कृषि कार्य के नाम पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अनधिकृत व असुरक्षित संचालन के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते दो दिनों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान काटे गए, जबकि नौ को निरुद्ध किया गया। इस दौरान 4.80 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का अनधिकृत व असुरक्षित उपयोग सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बनता जा रहा है। ट्रॉलियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों व राहगीरों की जान को गंभीर खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक की गई प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कुल 74 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं, जिनमें से 67 को सीज किया गया। इस अवधि में विभाग ने 41.68 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।