{"_id":"67b2e28efaa4e5528c063d7f","slug":"22-children-of-bulandshahab-who-had-gone-to-visit-rashtrapati-bhawan-in-delhi-suddenly-fell-ill-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन देखने गए 22 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन देखने गए 22 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Mon, 17 Feb 2025 12:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर(बुगरासी)
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर(बुगरासी)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:47 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल्ली के राष्ट्रपति भवन का देखने पहुंचे 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
22 बच्चों की हालत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के गांव बुकलाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन भ्रमण करने गए 22 छात्रों की तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि रविवार को 150 छात्रों को लेकर विद्यालय प्रबंधन राष्ट्रपति भवन गया था। दिल्ली से लौटने के दौरान विद्यार्थियों को एक ढाबे पर खाना खिलाया गया। जिसके बाद अचानक 22 विद्यार्थियों की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
रविवार को प्रबंधन ने हापुड़ के अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया था। इसके बाद देर रात सभी विद्यार्थियों को लेकर वह विद्यालय आ गए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को फिर से बच्चों की तबियत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान 19 विद्यार्थियों का सीएचसी तथा तीन विद्यार्थियों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्चों की तबियत बिगड़ने की सूचना पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन