{"_id":"5b16806f4f1c1b694d8b4cb3","slug":"21528201327-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़ा में दो पक्षों में जमकर बवाल, कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़ा में दो पक्षों में जमकर बवाल, कई जख्मी
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खोड़ा में दो पक्षों में जमकर बवाल, कई जख्मी
खोड़ा। इंदिरा विहार कालोनी में सोमवार की सुबह पड़ोसी के बकरे ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। अधेड़ ने उलाहना देते हुए पड़ोसी को बकरा बांधकर रखने की सलाह दी। इतनी सी बात पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष शुरू हुआ। तकरीबन डेढ़ घंटे तक खूब बवाल हुआ और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े में कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर गाजियाबाद व ट्रांस हिंडन के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में एक पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने तहरीर में भीड़ पर एक धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ करने व हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे इंदिरा विहार कालोनी निवासी रईस के बकरे ने पड़ोस के 55 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इस पर पीड़ित पड़ोसी ने रईस से शिकायत की और बकरे को बांधकर रखने को कहा। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि रईस ने परिजनों के साथ पड़ोसी के घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से मारापीटा। इस पर पड़ोसी ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं। इस बीच किसी ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आठ बजे खोड़ा थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। स्थिति को काबू में रखने के लिए गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन के कुछ थाने की फोर्स मौके पर बुलाई गई। इसके बाद पुलिस दोनों ओर के कुछ लोगों को लेकर खोड़ा थाने पहुंची। थाने पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। थाना परिसर में भी दोनों पक्षों ने आपस में हाथापाई हो गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी आकाश तोमर ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हालात काबू में होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने तहरीर दी है, जिसमें घटना में चोट लगने की बात कही है, लेकिन अभी आरोपी पक्ष का कोई भी व्यक्ति थाने नहीं आया है। पुलिस तहरीर को लेकर जांच कर रही है।
एफआईआर में छेड़छाड़ का आरोप
पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बकरे को लेकर कोई विवाद नहीं लिखाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया गया है कि सुबह 6:30 बजे रईस के परिवार के किसी व्यक्ति ने घर में साफ-सफाई का काम कर रही लड़की से अश्लील हरकत की। विरोध करने के बाद रईस, उनका लड़का जावेद, नाजिम, शोएब, शाहिद और उनके लड़कों साहिल, एहसान ने घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में धारा 147, 149, 452, 354, 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित के मकान को लेकर है विवाद
पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी उनके मकान को हथियाना चाहते है। इसको लेकर वह कई बार उन पर दबाव भी बना चुके हैं। दरअसल रईस और शाहिद के मकानों के बीच उनका मकान पड़ता है, जिसे वह खरीदना चाहते हैं।