{"_id":"5ae7020a4f1c1b60098b7625","slug":"21525088778-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस स्ट्रीम के छात्रों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस स्ट्रीम के छात्रों का रहा दबदबा
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
साइंस स्ट्रीम के छाऋों का रहा दबदबा
गाजियाबाद। रिजल्ट में इस बार साइंस स्ट्रीम के छात्रों का दबदबा रहा। अधिकतर स्कूलों में साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने टॉप किया है। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम के कुछ छात्र फेल भी हुए हैं। बोर्ड रिजल्ट ने छात्रों को खुश कर दिया है। परीक्षा के दौरान जिस तरह से कड़ाई की गई उससे यह संभावना जताई जा रही थी कि रिजल्ट प्रतिशत गिरेगा। खासकर साइंस स्ट्रीम के छात्र ज्यादा फेल होंगे। राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि स्कूल में साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। पीएसएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) के साथ ऐश्वर्या गोले ने इंटरमीडिएट में जनपद टॉप किया है। ऐश्वर्या को सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता मिली है। इसमें हिंदी में 87, अंग्रेजी में 86, मैथ में 93, फिजिक्स में 87 और केमिस्ट्री में 89 अंक हासिल किए हैं। सुशीला इंटर कालेज की प्रिंसिपल रुचि सिंह ने बताया कि बोर्ड एग्जाम में साइंस स्ट्रीम में 100 छात्राएं रजिस्टर्ड थी। इसमें से 82 छात्राओं को फर्स्ट डिविजन मिली है। बाकी स्ट्रीम में छात्राओं का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।