{"_id":"5ada4cfc4f1c1b85028b5a29","slug":"21524255996-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर दुल्हन नहीं, पहुंचे शव, मची-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर दुल्हन नहीं, पहुंचे शव, मची-पुकार
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर दुल्हन नहीं, पहुंचे शव, मची चीख पुकार
गाजियाबाद। बहरामपुर में शुक्रवार शाम रवि की शादी को लेकर जश्न का माहौल था। दूर-दूर से रिश्तेदार आए थे। उत्तराखंड से रिश्तेदार पहले ही आ गए थे। बैंड बाजा और बारात लेकर परिवार और रिश्तेदार खुशी-खुशी निकले। काफी बाराती पहुंच चुके थे। जैसे ही कार के नाले में गिरने और छह लोगों की मौत की सूचना पहुंचीं, लोगों का कलेजा कांप गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हा शादी बीच में छोड़कर अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। शादी बीच में रोकनी पड़ी।
बुद्ध विहार बहरामपुर से शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बैंड बाजा के साथ घुड़चढ़ी हुई थी। खोड़ा निवासी वर्षा के दरवाजे पर रवि की बारात रवाना हुई। इसके लिए एक बस में 80 से 100 लोग पहले निकले। इसके बाद दूल्हा रवि अपनी कार में दोस्तों और जीजा के साथ निकला। नौ बजे घर के मुखिया और रवि के पिता ओमप्रकाश बचे हुए परिवार के सदस्यों (करीब 12 लोगों) को एक कार में लेकर निकले।
घर से 400 मीटर दूर हुआ हादसा
कार घर से मात्र 400 मीटर की दूरी पर स्थित एनएच-24 पर पहुंची थी। तभी कार का चालक रफाकत अली कार से उतरकर नीचे गया। इस दौरान उसने कार को न्यूट्रल गियर में खड़ा किया और गाड़ी के हैंड ब्रेक लगाकर चला गया। कार में ओमप्रकाश, उसकी भतीजी रीना पत्नी रमाशंकर निवासी कैंप कालोनी रुद्रपुर उत्तराखंड उसकी बेटी अंशिका (8), रितु, मधु और एक बालक निवासी बरेली धोरा टांडा समेत 12 लोग कार में बैठे थे। पुलिस के अनुसार अंशिका ने कार के हैंड ब्रेक हटा दिए, जिससे कार पीछे बह रहे 20 फीट नाले में गिर गई। चर्चा यह भी रही कि चालक को जब स्टार्ट कर रहा था तो तभी कार बैक हो गई और नाले में जा गिरी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
चालक की लापरवाही सामने आई
मौत की सूचना मिलते ही ओमप्रकाश के परिवार के अलावा पूरी गली में मातम पसर गया। लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।
एक-एक कर आती रही गली में शव
कार नाले में गिरी तो कालोनी के लोगों ने नाले में घुसकर घायलों और मृतकों को निकाला। पहले उन्हें पास के क्लीनिक में ले गए। जहां से एक-एक लोग हाथों में शव लेकर गली पहुंचे। सभी शव एक प्लाट में रखे गए। जहां पूरी गली के लोगों को हुजूम लग गया।