फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपा प्रत्याशी से नोकझोंक-Ghaziabad city

भाजपा प्रत्याशी से नोकझोंक-Ghaziabad city

Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी से नोकझोंक-Ghaziabad city

विज्ञापन
दरोगा ने एजेंटों को बाहर निकाला, हंगामा
गाजियाबाद। मतदान के दौरान गाजियाबाद पब्लिक स्कूल पर तैनात प्रत्याशियों के एजेंटों को दरोगा ने बाहर निकाला तो हंगामा हो गया। भाजपा से पार्षद प्रत्याशी अनिल स्वामी मतदान केंद्र पर पहुंचे और एजेंटों को बाहर निकालने का विरोध किया। इस बीच दरोगा और अनिल स्वामी के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
दरोगा ने एजेंटों को बूथों से यह कहते हुए बाहर निकाल दिया कि एजेंट अंदर नहीं रह सकते। सूचना पर पहुंचे अनिल स्वामी दरोगा पर भड़क गए। उनका कहना था कि पीठासीन अधिकारी की ओर से मतदान अभिकर्ताओं को आईकार्ड जारी किया जाता है। अगर उनके कमरे में जाने से कोई दिक्कत है तो पीठासीन अधिकारी इसका विरोध कर सकता है। पुलिस का काम सिर्फ सुरक्षा का है। इस पर दरोगा और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने अनिल स्वामी को मतदान केंद्र से जबरन बाहर भेजने का प्रयास किया। बाद में अनिल स्वामी ने डीएम और एसएसपी को फोन किया और पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन

--
सेठ मुकुंदलाल कालेज में भी हंगामा
गाजियाबाद। मुकुंदनगर के सेठ मुकुंदलाल कालेज में मतदान के दौरान हंगामा हुआ। आरोप है कि भाजपा की पार्षद प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर मतदाताओं को पर्चियां देकर मतदान को प्रभावित करने का प्रयास कर रहीं थीं। इस पर अन्य प्रत्याशियों ने विरोध कर दिया और हंगामा हो गया। कालेज में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाजपा प्रत्याशी को समझाया और आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। हालांकि बाद में वह वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मतदान गोपनीयता भंग, फोटो खींचकर लाए समर्थन
गाजियाबाद। स्मार्ट फोन की वजह से इस बार मतदान की गोपनीयता भी भंग हुई। लोग मतदान के दौरान मोबाइल फोन भी बूथों के अंदर ले गए और वोट डालने के दौरान फोटो भी खींचे। वह वोट डालने का सुबूत भी बाहर लेकर आए। मतदान करते हुए यह फोटो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भी डाल दीं। इसमें यह भी दिखाई दे रहा है कि वह किस पार्टी और प्रत्याशी को वोट दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का यह सुबूत अन्य लोगों को भी दिखाया। ऐसे में बूथों पर गोपनीयता तो भंग हुई ही सुरक्षा इंतजाम की भी पोल खुल गई।


भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी के साथ हुई धक्कामुक्की
लोनी। फर्जी वोट डालने की सूचना पर विरोध किया तो लोनी के वार्ड 39 में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी रंजीता के साथ धक्का-मुक्की हो गई। उनकी कार पर पत्थर भी फेंके गए। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। साथ ही मतदान केंद्र की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई। दोपहर 12 बजे रंजीता धामा नगरपालिका परिषद वार्ड 39 के बूथ नंबर 356 पर पहुंची। तभी एक युवक अपना वोट डालने वहां पहुंचा, लेकिन उसे पता चला कि उसका वोट कोई अन्य व्यक्ति डाल गया है। युवक के साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने भी इसका विरोध किया। जिस पर वहां मौजूद अन्य लोगों से कहासुनी हो गई और नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। हंगामा देख पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी को दूसरे स्थान पर भेजा और बाद में कार में बैठाकर रवाना किया। हंगामे की जानकारी पर सीडीओ रमेश रंजन, आरओ अतुल कुमार, सीओ दुर्गेश कुमार और सीओ एलआईयू मौके पर पहुंचे। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed