{"_id":"5a1b1e414f1c1b156b8b8897","slug":"21511726657-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव 3-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव 3-Ghaziabad city
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम और एसएसपी ने दिन भर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम रितु माहेश्वरी मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के साथ जिले के अन्य अधिकारियों से दिनभर सीधे संपर्क में रहीं। जहां कहीं पर भी कमियां दिखाईं दीं या सूचना मिली तो अधिकारियों को फोन कर तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिया।
निकाय चुनाव में डीएम रितु माहेश्वरी और एसएसपी एचएन सिंह ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे। सबसे पहले वह नवयुग मार्केट स्थित आदर्श मतदान केंद्र एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहुंचे। वहां की व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके बाद वह किसान आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राथमिक विद्यालय बम्हेटा, बाल ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल लाल कुंआ, माडर्न कान्वेंट स्कूल खोड़ा, आरके मेमोरियल स्कूल खोड़ा, नेशनल पब्लिक स्कूल, सन राइज एकेडमी इंदिरापुरम, प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद गढ़ी के साथ एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों से निर्वाचन संबंधित जानकारी ली। सीओ मनीषा सिंह भी दिनभर पोलिंग बूथों पर व्यवस्था सुधारने को दौड़ती रहीं।