{"_id":"67045097ce527f5cea0d9545","slug":"215-lakh-cheated-from-a-female-doctor-by-posing-as-a-soldier-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-483841-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फौजी बनकर महिला डॉक्टर से ठगे 2.15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फौजी बनकर महिला डॉक्टर से ठगे 2.15 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठग ने खुद को फौजी बताकर स्टाफ व उनकी पत्नियों का मेडिकल टेस्ट करवाने के नाम पर नेहरूनगर की रहने वाली डॉ. नीलू खनेजा से 2.15 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने डॉक्टर की दोस्त के खाते से भी 35 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
डॉ. नीलू खनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 26 सितंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को आर्मी से बताकर उनके बच्चों की डिलीवरी उनके द्वारा ही करने की जानकारी दी। इसके बाद कॉलर ने कहा कि उसने अपने उच्चाधिकारियों को उनके बारे में जानकारी दी तो उन्होंने करीब 90 महिलाओं के टेस्ट के लिए कहा। इसके बाद आर्मी के प्रोटोकॉल बताकर गेट पास के लिए कुछ डॉक्यूमेंट लिए और बाद में भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड मांगा।
बाद में भुगतान नहीं हो पाने की बात में उलझा दिया। खाता देखने पर पता चला कि तीन बार में उनके खाते से 2.15 लाख रुपये निकले थे। इस बीच ही उनकी एक दोस्त आई थी। उन्होंने उसके खाते में रकम मंगवाने का प्रयास किया तो उनके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। साइबर सेल की टीम जांच में जुटी है।