फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गालंद डंपिंग ग्राउंड में जमीन से जुड़ी आखिरी बाधा दूर

गालंद डंपिंग ग्राउंड में जमीन से जुड़ी आखिरी बाधा दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गालंद  डंपिंग ग्राउंड में जमीन से जुड़ी आखिरी बाधा दूर
गालंद डंपिंग ग्राउंड में जमीन से जुड़ी आखिरी बाधा दूर
विज्ञापन


गाजियाबाद। गालंद में प्रस्तावित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में जमीन से जुड़ी प्रमुख रुकावट दूर हो गई है। जीडीए की सख्ती के बाद बिल्डरों ने प्राधिकरण में जमीन की जगह तय की गई 7.96 करोड़ की राशि जमा करा दी है। प्राधिकरण ने भी गालंद के लिए बाकी बची करीब 12 एकड़ जमीन को किसानों से खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब प्राधिकरण ने जमीन की रजिस्ट्री नगर निगम के नाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जीडीए की ओर से नगर निगम से रजिस्ट्री के बाबत अधिकृत व्यक्ति का नाम मांगा गया है। प्राधिकरण को गालंद में डंपिंग ग्राउंड के लिए 35 में से पहले ही 19 एकड़ जमीन बिल्डरों से मिल गई थी। इसमें से चार एकड़ जमीन कानूनी विवाद में फंसी होने के चलते प्राधिकरण ने अन्य स्थान पर जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 12 एकड़ जमीन को जल्द मुहैया कराने के जीडीए ने बिल्डरों को आदेश दिए थे। लेकिन बिल्डरों को कई बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद जमीन हैंडओवर नहीं करने के बाद प्राधिकरण ने पांच बिल्डरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद क्रॉसिंग्स की ओर से प्राधिकरण में 3.86 करोड़, अंसल की ओर से 95 लाख, आदित्य वर्ल्ड की ओर से 1.98 करोड़ और पार्थ टाउन की ओर से 1.26 करोड़ जमा कराए गए। इसके बाद प्राधिकरण ने खुद सीधे किसानों से जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की। गालंद डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीद प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब केवल गोल्फ लिंक ने जल्द 75 लाख बकाया जमा करने की बात कही है। ऐसे में गालंद में जमीन को लेकर जारी महीनों का विवाद थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी से गालंद में डंप होगा इंदिरापुरम का कूड़ा
- जीडीए की इंदिरापुरम योजना की विभिन्न ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और बहुमंजिला बिल्डिंग से निकलने वाले कूड़ा फरवरी माह से गालंद में डंप होगा। जीडीए ने इंदिरापुरम योजना से प्रति दिन निकलने वाला करीब 100 मीट्रिक टन कूड़ा गालंद डंपिंग ग्राउंड में डंप करने की तैयारी कर ली है। गालंद में कूड़ा डंपिंग के लिए जीडीए आवासीय कॉलोनियों और ग्रुप हाउसिंग बहुमंजिला बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से प्रति यूनिट प्रति माह 20 से 150 रुपये तक चार्ज वसूलेगा। इसके लिए एजेंसी का चयन इसी माह हो जाएगा।


गालंद डंपिंग ग्राउंड के लिए शेष बची जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जमीन की रजिस्ट्री नगर निगम के नाम कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। निगम से अधिकृत व्यक्ति का नाम मांगा गया है। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed