फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चीन बॉर्डर पर बनेगी देश की सबसे ऊंची सड़क

चीन बॉर्डर पर बनेगी देश की सबसे ऊंची सड़क

Mon, 21 May 2018 05:36 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
चीन बॉर्डर पर बनेगी देश की सबसे ऊंची सड़क
चीन बॉर्डर पर बनेगी देश की सबसे ऊंची सड़क
विज्ञापन

गाजियाबाद। डोकलाम से लेकर अरुणाचल में भारत का चीन के साथ सीमा विवाद चला आ रहा है। चीन ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक तक सड़कों का जाल बिछा दिया है। ऐसी स्थिति में भारत अरुणाचल प्रदेश में बार्डर से सटे क्षेत्र में 800 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने जा रहा है। केंद्र की तरफ से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को सड़क बनाने का काम सौंपा गया है, जो समुद्रतल से 14 से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर एलएसी के नजदीक सड़क तैयार करेगा। सड़क बनाने का काम गाजियाबाद स्थित सीपीडब्ल्यूडी एकेडमी के इंजीनियरों को सौंपा गया है।
सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक (डीजी) अभय सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार से विभाग को अरुणाचल में नियंत्रण रेखा के नजदीक सड़क बनाने का टेंडर मिला है। यह सड़क करीब 24 हजार करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगी। पहाड़ों पर 14 से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर सड़क बनने में करीब दो साल का समय लगेगा। 800 किलोमीटर लंबी सड़क को नई तकनीक से बनाया जाना है, जिसका काम मई के अंत तक शुरू हो जाएगा। इसके बन जाने पर किसी भी तरह की आपात स्थित में सेना और अन्य सामग्री को नियंत्रण रेखा के नजदीक पहुंचाने में आसान होगी। इससे भारत सामरिक दृष्टि से काफी मजबूत होगा।
विज्ञापन

अभय सिन्हा का कहना है कि 350 किलोमीटर तक चार लेन की सड़क बनाई जाएगी, शेष सड़क दो लेन की होगी। भारत की चीन के साथ 3500 किलोमीटर लंबी सीमा मिलती है। बीते वर्षों में चीन ने एलएसी के नजदीक अपना सड़क नेटवर्क तैयार किया है, जिसके चलते कई जगहों पर उसकी स्थिति मजबूत हुई है। ऐसे में भारत तेजी से सीमा के नजदीक सड़क नेटवर्क तैयार करना चाहता है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के महा निदेशक अभय सिन्हा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में सीपीडब्ल्यूडी जल्द ही वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक 24 हजार करोड़ रुपये की लागत से 800 किमी सड़क बनाएगा। यह देश की सर्वोच्च ऊंचाई पर बनने वाले पहली इतनी लंबी सड़क होगी। मई के अंत तक निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed