फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़े आलू, रंग मिलाकर बनाया जा रहा था सॉस

सड़े आलू, रंग मिलाकर बनाया जा रहा था सॉस

Wed, 07 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सड़े आलू, रंग मिलाकर बनाया जा रहा था सॉस
सडे़ आलू व रंग मिलाकर बनाया जा रहा था सॉस
विज्ञापन


गाजियाबाद। सावधान! आपकी सेहत खतरे में है। नकली व मिलावटी सॉस बनाकर शहर में बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग और ड्रग विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने सिहानी गांव से ढाई क्विंटल नकली सॉस पकड़ा है। उधर, मुरादनगर में ड्रग विभाग ने दो फर्जी डाक्टरों को पकड़ा है, जिनके पास मेेडिकल की डिग्री तक नहीं थी। इनके खिलाफ मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
गाजियाबाद नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों की मंडी बनता जा रहा है। त्योहार सीजन के अलावा भी सामान्य दिनों में मिलावटखोर सक्रिय रहते हैं। यही वजह है कि सबसे ज्यादा खाद्य नमूने फेल होते हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के सिहानी गांव व लोनी का है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी (डीओ) राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिहानी गांव के गली नंबर नौ में राजू नामक व्यक्ति एक कमरे में सॉस बनाने का कारखाना चला रहा है। टीम जब वहां पहुंची तो मौके पर सडे आलू व खतरनाक रंग मिला। कारखाने में एक महिला नकली सॉस बोतलों में भर रही थी। जब उससे राजू के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाई। टीम ने मौके पर दो क्विंटल नकली सॉस को पकड़ा है। इस सॉस को गांव, कस्बो व हाईवे किनारे खुले ढाबोें में सप्लाई किया जाता था। उधर, विभाग की एक टीम ने सिहानी गांव से ही वैष्णवी फूड इंटरप्राइजेज से सॉस व सिरका के नमूने भरे हैं। इन नमूनों को सैंपल के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


आटा का नमूना लिया, साढ़े तीन क्विंटल सील
उन्हाेंने बताया कि विभाग की एक टीम ने लोनी के अशोक विहार स्थित अमन स्टोर पर छापा मारा। यहां शिकायत मिल रही थी कि आटे को गूंथने के बाद यह प्लास्टिक जैसा बन जाता है। न तो इसकी रोटी अच्छी बनती है और न ही कोई स्वाद आता है। टीम ने आटे का सैंपल लेकर करीब 360 किलोग्राम आटे के पैकेट को सील कर दिया है। जानकारी मिली है कि यह आटा सहारनपुर से आता है। मौके पर आटे की बिक्री की पर्ची या रजिस्टर भी नहीं मिला है। इसलिए मामला संदिग्ध लगने पर स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई
ड्रग विभाग ने मुरादनगर के आर्य नगर में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा है। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार व जुनाब अली ने बताया कि यह मेडिकल स्टोर मोहम्मद शहजाद और राशिद के है। इनके पास से न तो मेडिकल की डिग्री मिली और न ही ड्रग लाइसेंस। इन दोनों के खिलाफ औषधि व प्रसाधन अधिनियम की धारा 18/27 के तहत थाना मुरादनगर में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा करीब 40 हजार की औषद्यियों को बरामद की है, जिसमें एक्सपायरी डेट की दवाएं भी मिली हैं। टीम ने मौके से आठ नमूने भी लिए हैं। टीम ने मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राशिद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed