फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 terms in the seven rounds of bond lump

सात फेरों के बंधन में अब 20 शर्तों की गांठ

Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
20 terms in the seven rounds of bond lump
अन्य - फोटो : अमर उजाला
शादी के समय पति-पत्नी को सात वचन दिलवाए जाते हैं और उनका पालन करने के लिए भी कहा जाता है। इन सात वचनों के बाद ही शुरू होता है सात जन्मों का बंधन, मगर महिला थाने में एक ऐसा अनोखा मामला आया है, जिसमें पति ने पत्नी को घर ले जाने से पहले 20 शर्तें रखी हैं।
विज्ञापन


इन अनोखी शर्तों में एक शर्त यह भी है कि वह अपने निजी कमरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएगा। पत्नी इसके लिए तैयार हो तो वह उसके साथ चल सकती है। मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी का है।
विज्ञापन


यहां रहने वाले युवक की शादी तीन माह पूर्व ही दिल्ली की युवती के साथ हुई थी। युवती प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है, जबकि युवक बेरोजगार है। पिछले दिनों युवती ने 100 डायल पर शिकायत की थी कि उसका पति उससे मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसका कहना नहीं मानती। आए दिन मायके वालों के सिखाये में आकर घर में क्लेश करती है। इसके बाद से ही मामला महिला थाने में विचाराधीन है।

महिला थाने में इस दंपति के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी काउंसलिंग के दौरान सभी लोग उस समय चौंक गए, जब युवक ने युवती को अपने घर ले जाने से पहले 20 शर्तें रख दीं।


युवक का कहना था कि जब तक उसकी पत्नी 20 शर्तों को नहीं मानेगी, वह उसे अपने घर नहीं ले जाएगा। खास बात यह है कि युवक अपने साथ 20 शर्तें लिखकर लाया था।

युवक का कहना था कि सीसीटीवी लगवाने का उसका मकसद सिर्फ इतना है कि उसकी पत्नी खुद से कोई गलत कदम उठाकर उसे न फंसा दे। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डालचंद का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं।

यह हैं युवक की कुछ अनोखी शर्तें
1. अपने निजी कमरे में सीसीटीवी लगवाऊंगा, पत्नी को इससे एतराज नहीं होना चाहिए।
2. 100 डायल पर की गई शिकायत को पत्नी वापस ले और फिर कभी पुलिस में शिकायत न करे।
3. मेरा इसके माता पिता से कोई संबंध नहीं होगा।
4. पत्नी के मायके वाले मेरे घर पर कभी भी कदम न रखें।
5. लीवर की प्रॉब्लम है, जब तक पूरी तरह ठीक नहीं होउंगा, नौकरी नहीं करूंगा।
6. पत्नी भी कभी मुझे नौकरी करने के लिए बाध्य नहीं करेगी।
7. मेरी बीमारी का खर्च भी वही उठाएगी।
8. बिना उसकी इजाजत पत्नी कभी अपने मायके नहीं जाएगी।
9. पत्नी सिर्फ मुझसे संबंध रखे, मेरे माता-पिता से उसका कोई संबंध नहीं होगा।
10. जब तक मेरी बहनों की शादी नहीं होगी, तब तक उसे घर नहीं ले जाऊंगा, किराए के कमरे पर यह मुझे कहीं भी ले जाकर अपने साथ रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed