फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   20 families returned to Hinduism VHP honored people

Bulandshahar: 20 परिवारों ने हिंदू धर्म में की वापसी, लोगों का विहिप ने किया सम्मान, दिलाई गई समर्पण की शपथ

Mon, 26 Dec 2022 06:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Dec 2022 06:37 AM IST
सार

कुछ परिवारों ने आर्थिक लालच और झूठे लोभ के चलते हिंदू धर्म त्याग दिया था, जिसमें कुछ ने ईसाई तो कुछ ने बौद्ध धर्म अपना लिया था। 

विज्ञापन
20 families returned to Hinduism VHP honored people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा में कांशीराम आवासीय योजना में रहने वाले अनुसूचित जाति के 20 परिवारों ने ईसाई और बौद्ध धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद और खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने इन परिवारों को हिंदू धर्म के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।  

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता सोनी वाल्मीकि ने बताया कि खुर्जा के कांशीराम आवासीय योजना के अंतर्गत कालिंदी कुंज कॉलोनी के पीछे अनुसूचित जाति के सैकड़ों परिवार रहते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अधिकांश परिवार जगह-जगह मजदूरी करते हैं। जानकारी मिली थी कि कुछ परिवारों ने आर्थिक लालच और झूठे लोभ के चलते हिंदू धर्म त्याग दिया था। कुछ ने ईसाई तो कुछ ने बौद्ध धर्म अपना लिया था।

विज्ञापन

दो परिवारों ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। धर्म गुरुओं ने उनको बीमारी ठीक करने, नौकरी लगवाने और एक लाख रुपये तक देने का लालच दिया था। राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत ने बताया कि तुलसी दिवस के विशेष अवसर पर धर्म वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे विधि-विधान के साथ लोगों को उनके धर्म में वापस लाया गया।

इन्होंने की वापसी 
घर वापसी करने वालों में संदीप, जोनी, सुंदर, सोनू, विजय, माइकल, विनीता, बरखा, ओमवती, सरोज, जगवीर, उमेश, शैलेन्द्र, विनोद, चमन, महेश, सुनील, रामपाल, रेखा, सुषमा, सीमा, सविता, लवकुश, निखिल आदि रहे।

हिंदू धर्म छोड़ने वाले परिवारों को भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय चेतना मिशन ने चिन्हित किया था। उनमें 20 परिवार के 100 से अधिक लोग वापस हिंदू धर्म में आ गए हैं। अन्य को जल्द वापस लाया जाएगा। -मीनाक्षी सिंह, विधायक खुर्जा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed