{"_id":"58066ced4f1c1b672c703c59","slug":"20-crore-will-change-the-face-of-the-streets-of-rajnagar-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से बदलेगी राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से बदलेगी राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों की सूरत
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन इलाके के रेजिडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। इस क्षेत्र की सड़कों को 20 करोड़ की लागत से चमाचम की जाएंगी। इस काम को दो महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन रोड से 45 मीटर, 30 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कें अंदर आबादी की ओर जाती हैं। इन सड़कों के दोनों ओर करीब 40-50 सोसायटियां बसी हैं। करीब छह साल पहले ये सड़कें प्रीमिक्स स्तर पर बनाईं गईं थीं।
अब इन सड़कों का हाल बेहाल है। जीडीए के अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अब 20 करोड़ की लागत से इन सड़काें का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। सड़कों पर डीबीएम एवं बीसी का कार्य कराया जाएगा, इससे सड़क लंबे समय तक मजबूत व चिकनी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब सात किलोमीटर की लंबाई में सड़क दुरुस्त की जाएगी। कुछ जगहों पर कार्य शुरू भी कर दिया गया है।दो माह के अंदर इलाके की सभी सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर नहीं बनेगी कैरिज-वे
जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चौराहे पर सड़क के दोनों ओर मेन कैरिज-वे बनाने की योजना बनाई थी, इससे सड़क 5.50 मीटर अतिरिक्त चौड़ी हो जाती।
इस बारे में जीडीए वीसी ने बताया कि डेढ़ करोड़ की लागत से कैरिज-वे बनाना तय कर लिया गया था लेकिन बाद में पता चला कि वहां ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण इस योजना को निरस्त कर दिया गया।